रविवार, 13 मार्च 2011

भारतीय ब्लॉग लेखक मंच: प्रेम हर किसी के अंदर है--- अवनीश कुमार

भारतीय ब्लॉग लेखक मंच: प्रेम हर किसी के अंदर है--- अवनीश कुमार

बदलता गायकी का सूर

  अवनीश कुमार
मैं एक दिन राहत फतेह अली खान का एक गाना सुन रहा था। गाना काफी अच्छा था और वह  इस समय काफी सुना भी जा रहा है। तभी अचानक मेरे पापा आ गये और मुझे कहने लगे तुम ये क्या सुन रहे हो। गाने तो हमारे समय में होते थे। जब मोहम्मद रफी, मुकेश, महेन्द्र कपूर जैसे गायक थे। जो पूरे दिल से किरदार के अंदर जाकर गाना गाते थे। मैं अपने पापा को कहने लगा कि मैं भी मानता हूं, वह महान गायक थे। उनकी आवाज में अलग रस था, लेकिन आज के गायक भी बेसुरे नहीं होते हैं। आज समय बदल रहा है।
मैं भी पहले उदित नारायण, सोनू निगम व कुमार शानू जैसे गायकों को सुनता था। मुझे लगता था कि यें रफी साहब व मुकेश के विकल्प बनकर आ गये हैं, लेकिन मेरी सोच गलत थी। क्योंकि कोई किसी की जगह नहीं ले सकता है। सबकी अपनी-अपनी शैली है और केवल उन्ही के लिए है। हां इतना जरूर होता है कि सबका अपना समय होता है और एक निश्चित समय के बाद उनकी जगह कोई ओर ले लेता है। आज समय यह है कि उदित नारायण व कुमार शानू के गाने हमें शायद ही आज की किसी फिल्म में सुनने को मिले। जबकि पहले कोई भी फिल्म एसी नहीं होती थी। जिनमें इनके द्वारा गाया गाना न हो। आज हम लोग शान, केके, कैलाश खेर व राहत फतेह अली खान जैसे गायकों को सुनते है। अगर हम देखें तो यें गायक बहुत ही अच्छा गा रहे है और इन्हें बहुत लोग पसंद भी करते हैं। यही बात गायिकाओं पर भी लागू होती है। हम गायिकाओं में देखें तो पहले अलका याज्ञनिक, कविता कृष्णामूर्ति व अनुराधा पौडवाल जैसी गायिकाओं का राज चलता था। पर अब लोग श्रेया घोषाल,ममता शर्मा व सुनिधि चौहान जैसी गायिकाओं को पसंद कर रहे हैं। हालांकि इन सबसे अलग अपवाद के रूप में जगजीत सिंह व आशा भोसले, लता मंगेशकर जैसे गायक भी हैं। जिन्हें लोग हर समय पसंद करते हैं।
 आज सूफी गायन का दौर चल रहा है औऱ लोग इसे पसंद कर रहे है। इसके बीच एक बात यह भी है कि आज लोग किसी भी गायक को ज्यादा दिन तक याद नहीं रखते हैं। पहले कुछ दिन तक हिमेश रेशमिया को लोग सुन रहे थे, तो अब राहत फतेह अली खान जैसे गायकों का जादू है। इसके अलावा पंजाबी गायकों ने भी लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
यह एक ट्रेंड है जिसे हम सामाजिक बदलाव भी कह सकते है। लोगों की एक सोच होती है जो लगातार बदलती रहती है। हम सभी जानते हैं कि पहले के गायक महान गायक थे, लेकिन आज की नई पीढी शायद ही उनको सुनती हो। इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि आज ज्यादा कंपीटिशन है औऱ हर गायक के पास कुछ अलग है। दूसरा यह भी हो सकता है कि आज उनके पास ज्यादा विकल्प है।

गुरुवार, 10 मार्च 2011

प्रेम सबके अंदर है।

अवनीश कुमार
प्रेम एक ऐसा शब्द जिसे हर कोई सुनता है और हर किसी के लिए इसके मायने भी अलग-अलग है। अगर हम अपनी मां के प्रेम के बारे में सोचें, तो उसका अलग आनन्द है, लेकिन अगर हम अपनी प्रेमिका के प्रेम के बारे में बात करते हैं, तो हमारी अलग सोच होती है। प्रेम को हम अलग-अलग रूप से देखते है।ईश्क और मोहब्बत करना प्रेम नहीं है।
प्रेम हर कोई करता है, सिर्फ औरत व पुरूष का संबंध ही प्रेम नहीं है। प्रेम किसी भी रूप में किसी से भी हो सकता है। मेरी नजर में प्रेम की एक परिभाषा है,किसी को भी सच्चाई, ईमानदारी,विश्वास, निस्वार्थ भाव से किसी का किसी को भी चाहना प्रेम हो सकता है।
प्रेम हर किसी से हो सकता है। पृथ्वी पर उपस्थित या पृथ्वी से बाहर की किसी भी जीव व वस्तु के प्रति सम्मोहन प्रेम हो सकता है। प्रेम किसी से लेने का नहीं देने का नाम होता है। इसी तरह यदि हम वृक्षों को बचाने के बारे में सोचते है, तो उनके प्रति यह हमारा प्रेम है। लेकिन आजकल प्रेम के मायने बदल गये हैं। हमारे जीवन से प्रेम गायब होता जा रहा है। हम लोगों में से ज्यादातर लोग प्रेम को केवल स्त्री-पुरूष के संबंध में देखते हैं, लेकिन यह बिल्कुल निरर्थक सोच है। हम अपने घर पर कोई भी जानवर पालते हैं, उसकी हम सेवा करते है। वह भी प्रेम का ही एक रूप है। हम भगवान को मानते व पूजते है, वह भी प्रेम का ही एक रुप है। हम अपने बच्चों व परिवार से प्रेम करते है। वह प्रेम है, हम अपने दोस्तों का महत्तव अपनी जिन्दगी में समझते है। वह भी प्रेम है।अगर हम देखें तो हमारा पूरा जीवन प्रेम से भरा हुआ है। बस हमें इसे पहचानने की जरूरत है।